राजद नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी के बयान को भाजपा ने बताया महिला विरोधी | The Voice TV

Quote :

" जो स्वयं पर विजय पा लेता है, उसे संसार पराजित नहीं कर सकता।"

National

राजद नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी के बयान को भाजपा ने बताया महिला विरोधी

Date : 30-Sep-2023

 नई दिल्ली, 30 सितंबर । राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी के बयान को भारतीय जनता पार्टी ने महिला विरोधी बताया है। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने शनिवार को इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि महिलाओं के खिलाफ ऐसी सोच सिर्फ राजद की ही नहीं बल्कि पूरे आईएनडीआई गठबंधन की है। प्रधानमंत्री मोदी ने देश की आधी आबादी को संसद में 33 फीसदी का आरक्षण दे कर उन्हें उनका हक दिया है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर अब आईएनडीआई गठबंधन महिलाओं को अपमानित करने में लगी है।

उन्होंने कहा कि राजद नेता के शर्मनाक बयान पर आईएनडीआई गठबंधन या कांग्रेस पार्टी के किसी भी नेता ने इस बयान की निंदा नहीं की। इसका मतलब है कि वे इससे सहमत हैं। संसद में हमने पहले सपा और राजद को महिला आरक्षण बिल की प्रतियां फाड़ते देखा है। कांग्रेस पार्टी हमेशा ऐसी पार्टियों के साथ खड़ी रही है, क्योंकि ये महिला विरोधी हैं।

उल्लेखनीय है कि मुजफ्फरपुर में शुक्रवार को राजद अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के तत्वाधान में जनजाति सम्मेलन का आयोजन किया गया था। इसी दौरान राष्ट्रीय जनता दल के महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी ने आम लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि महिला आरक्षण के नाम पर बॉब कट और लिपस्टिक वाली महिलाएं आगे आ जाएंगी।

 


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement