विश्व पर्यटन दिवस पर 'ट्रैवल फॉर लाइफ' के संदेश वाली मेट्रो ट्रेन को दिखाई गई हरी झंडी | The Voice TV

Quote :

" जो स्वयं पर विजय पा लेता है, उसे संसार पराजित नहीं कर सकता।"

National

विश्व पर्यटन दिवस पर 'ट्रैवल फॉर लाइफ' के संदेश वाली मेट्रो ट्रेन को दिखाई गई हरी झंडी

Date : 27-Sep-2023

 केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने बुधवार को द्वारका सेक्टर-21 में ‘ट्रैवल फॉर लाइफ’ कार्यक्रम के संदेशों वाली मेट्रो ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि ‘ट्रैवल फॉर लाइफ’ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का एक मिशन है, जो वसुधैव कुटुंबकम के मूल्यों पर आधारित है। इसका अर्थ है इंसान को पूरे विश्व की चिंता करनी चाहिए, पूरा विश्व एक परिवार है और यही संदेश हमने जी-20 के मंच से दुनिया को दिया, जिसे पूरी दुनिया ने सराहा।

स्वच्छता अभियान पर उन्होंने कहा कि पर्यटन से कई चीजें आपस में जुड़ी हैं। जैसे स्वच्छता का सभी को ख्याल रखना चाहिए। स्वच्छता अभियान सभी का अभियान है। इसलिए सभी को पर्यावरण का ख्याल रखना चाहिए। अजय भट्ट ने कहा कि भारतीय संस्कृति में ‘वसुधैव कुटुंबकम’ मंत्र को पूरे विश्व ने सराहा है। मानवता के मूल्यों को हर पटल पर भारत ने उजागर किया है।

पहली बार विश्व पर्यटन दिवस 1980 में मनाया गया था। इस दिन की शुरुआत संयुक्त राष्ट्र विश्व व्यापार संगठन ने की थी। 27 सितंबर के दिन विश्व पर्यटन दिवस मनाने की खास वजह थी, क्योंकि इसी दिन 1970 में संयुक्त राष्ट्र विश्व व्यापार संगठन को मान्यता मिली थी। इसीलिए यूएनडब्ल्यूटीओ की वर्षगांठ के दिन ‘विश्व पर्यटन दिवस’ मनाने का फैसला लिया गया।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement