राष्ट्रपति मुर्मू आज मध्य प्रदेश के प्रवास पर | The Voice TV

Quote :

" जो स्वयं पर विजय पा लेता है, उसे संसार पराजित नहीं कर सकता।"

National

राष्ट्रपति मुर्मू आज मध्य प्रदेश के प्रवास पर

Date : 27-Sep-2023

 भोपाल, 27 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज (बुधवार ) मध्य प्रदेश के एक दिवसीय दौरे पर आ रही हैं। वे इंदौर और जबलपुर के कार्यक्रमों में शामिल होंगी। राष्ट्रपति इंदौर में इंडिया स्मार्ट सिटीज पुरस्कार प्रतियोगिता-2022 के विजेताओं को सम्मानित करेंगी। इसके बाद जबलपुर में मप्र हाई कोर्ट की एनेक्सी बिल्डिंग की आधारशिला रखेंगी। यह जानकारी जनसम्पर्क अधिकारी क्रांतिदीप अलूने ने दी।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति नई दिल्ली से प्रस्थान कर सुबह 10:25 बजे इंदौर विमानतल पर आएंगी। राज्य के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा विमानतल पर उनकी अगवानी करेंगे। राष्ट्रपति इंदौर में ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित इंडिया स्मार्ट सिटीज पुरस्कार प्रतियोगिता (आईएसएसी) अवार्ड सेरेमनी में शामिल होंगी और विजेताओं को पुरस्कृत करेंगी। अवार्ड सेरेमनी में के बाद वो दोपहर 3 बजकर 5 मिनट पर इंदौर से भारतीय वायुसेना के विमान से जबलपुर के लिए प्रस्थान करेंगी। वो शाम 4ः00 बजे जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पहुंचेंगी। शाम 4ः30 बजे से शाम 5.30 बजे तक आईआईआईटीडीएम के आडिटोरियम में आयोजित मध्यप्रदेश हाई कोर्ट के एनेक्सी भवन के शिलान्यास समारोह में शामिल होंगी। शाम 5ः50 बजे वायुसेना के विमान द्वारा नई दिल्ली प्रस्थान करेंगी। जबलपुर में लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की अगवानी करेंगे और विदाई देंगे। राज्यपाल मंगुभाई पटेल भी राष्ट्रपति के साथ इंदौर से जबलपुर जाएंगे।शिलान्यास समारोह में शामिल होकर 6 बजे विमान से भोपाल प्रस्थान करेंगे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement