प्रधानमंत्री ने पर्यावरणीय चुनौतियों से निपटने की जी20 देशों की प्रतिबद्धता को स्वीकारा | The Voice TV

Quote :

"आप जिस दिन बुरे विचारों के ऊपर अपने अच्छे विचारों को रख देंगे, उस दिन जिंदगी खुद-ब-खुद और बेहतरीन हो जाएगी।"

National

प्रधानमंत्री ने पर्यावरणीय चुनौतियों से निपटने की जी20 देशों की प्रतिबद्धता को स्वीकारा

Date : 16-Sep-2023

 नई दिल्ली, 16 सितंबर । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव के एक लेख के माध्यम से जलवायु परिवर्तन सहित पर्यावरणीय संकटों और चुनौतियों के समाधान के लिए कार्यों में तत्काल तेजी लाने के लिए जी20 देशों की प्रतिबद्धता को स्वीकार किया है।

भूपेन्द्र यादव की एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, "केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने विस्तार से बताया कि दिल्ली घोषणा के साथ, जी20 देशों ने जलवायु परिवर्तन सहित पर्यावरणीय संकटों और चुनौतियों से निपटने के लिए कार्यों में 'तत्काल तेजी' लाने की प्रतिबद्धता जताई है।"


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement