श्रीनगर में उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने तिरंगा रैली को दिखाई झंडी | The Voice TV

Quote :

"मेहनत का कोई विकल्प नहीं, बस मजबूत इरादों के साथ आगे बढ़ते रहो।"

National

श्रीनगर में उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने तिरंगा रैली को दिखाई झंडी

Date : 13-Aug-2023

 श्रीनगर 13 अगस्त । जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा आज (रविवार) यहां डल झील के किनारे तिंरगा रैली को हरी झंडी दिखाई। एसकेआईसीसी और बॉटनिकल गार्डन से तिरंगा रैली की शुरुआत हुई। आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर तिंरगा रैली सारे देश में निकाली जा रही हैं।

इस मौके पर उप राज्यपाल सिन्हा ने कहा कि आज जम्मू-कश्मीर का आसमान तिरंगों से चमक रहा है। वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इस बात के लिए आभारी हैं कि उन्होंने कश्मीर के लोगों को एकजुट कर उनके दिलों में उत्साह भर दिया है। आज यहां के युवाओं के हाथों में तिरंगा देख खुशी हो रही है। आज सारा राष्ट्र मेरी माटी मेरा देश और हर घर तिरंगा की भावना से आगे बढ़ रहा है।

जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने भी तिरंगा रैली में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा तिरंगा रैली में शरीक होने पर गर्व हो रहा है। उधर, स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा प्रबंध मजबूत किए गए हैं। एडीजीपी कश्मीर विजय कुमार ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement