CBSE Board 10th, 12th Exam 2023 Time Table: CBSE बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं की परीक्षा की डेटशीट का इंतजार खत्म हो गई है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं, 12वीं का टाइम टेबल (CBSE Board 10th, 12th Exam 2023 Time Table) जारी कर दिया है. छात्र जो भी इस परीक्षा (CBSE Board Exam 2023 Time Table) के लिए शामिल होने वाले हैं, वे CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर टाइम टेबल चेक कर सकते हैं. CBSE बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होंगी.
इसके अलावा छात्र सीधे इस लिंक https://www.cbse.gov.in/cbsenew के जरिए भी CBSE बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं का टाइम टेबल चेक कर सकते हैं. CBSE द्वारा जारी डेटशीट (CBSE Board 10th, 12th Exam 2023 Time Table) के अनुसार कक्षा 10वीं के साइंस की परीक्षा 4 मार्च को जबकि मैथ्स की परीक्षा 21 मार्च को आयोजित होगी. वहीं CBSE Board कक्षा 12वीं के केमेस्ट्री की परीक्षा 28 फरवरी को जबकि बायोलॉजी की परीक्षा 16 मार्च को आयोजित की जाएगी.
CBSE बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 21 मार्च, 2023 को समाप्त होंगी जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 5 अप्रैल, 2023 को समाप्त होंगी. CBSE बोर्ड ने दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं जिनका कक्षा 10वीं, 12वीं के छात्रों को बोर्ड परीक्षा 2022-23 के दौरान पालन करना होगा. CBSE बोर्ड ने 27 दिसंबर, 2022 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए CBSE Board Practical परीक्षाओं की तारीख की घोषणा पहले ही कर दी है.
| अंग्रेजी भाषा एवं साहित्य | सोमवार, 27 फरवरी 2023 |
| साइंस | शनिवार, 4 मार्च 2023 |
| सोशल साइंस | बुधवार, 15 मार्च 2023 |
| मैथमेटिक्स स्टैंडर्ड और मैथमेटिक्स बेसिक | मंगलवार, 21 मार्च 2023 |
CBSE Board कक्षा 12वीं के कुछ प्रमुख विषयों की Date Sheet
| हिंदी इलेक्टिव और कोर | सोमवार, 20 फरवरी 2023 |
| अंग्रेजी इलेक्टिव और कोर | शुक्रवार, 24 फरवरी 2023 |
| केमेस्ट्री | मंगलवार, 28 फरवरी 2023 |
| ज्योग्राफी | गुरूवार, 2 मार्च 2023 |
| फिजिक्स | सोमवार, 6 मार्च 2023 |
| मैथमेटिक्स और अप्लाइड मैथमेटिक्स | शनिवार, 11 मार्च 2023 |
| बायोलॉजी | गुरूवार, 16 मार्च 2023 |
| अकाउंटेंसी | शुक्रवार, 31 मार्च 2023 |
CBSE Board 10th, 12th Exam 2023 Time Table ऐसे करें चेक
CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं.
उस लिंक पर क्लिक करें, जहां CBSE Board 10th, 12th Exam 2023 Date Sheet लिखा हो.
एक PDF फाइल खुलेगी.
CBSE Board 10th, 12th Exam 2023 Time Table चेक करें और इसे सेव करें.
