मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पहुंचे संघ कार्यालय | The Voice TV

Quote :

"जिन्दगी के लक्ष्य में प्राप्ती करते समय सिर्फ 2 सोच रखनी चाहिए, अगर रास्ता मिल गया तो ठीक, नहीं तो रास्ता में खुद बना लूँगा।"

National

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पहुंचे संघ कार्यालय

Date : 29-Dec-2022

नागपुर, 29 दिसंबर (हि.स.)। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गुरुवार को नागपुर के रेशमबाग स्थित डॉ. हेडगेवार स्मृति मंदिर पहुंचे। इस अवसर राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, विधायक प्रसाद लाड, मोहन मते मौजूद थे। भाजपा को छोड़ अन्य किसी राजनीतिक दल के मुख्यमंत्री के संघ कार्यालय जाने का शायद यह पहला मौका है।
विधानसभा के शीत सत्र के लिए 19 दिसंबर को नागपुर पहुंचे मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गुरुवार सुबह 10.30 बजे रेशमबाग स्थित डॉ. हेडगेवार स्मृति भवन पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने संघ संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार और द्वितीय सरसंघचालक गोलवलकर गुरुजी के समाधि के दर्शन कर नमन किया। इस मौके पर संघ की ओर से महानगर सहसंघचालक श्रीधर गाडगे ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
भाजपा के नेता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को अपना पैतृक संगठन मानते हैं। नतीजतन भाजपा के बड़े नेता अक्सर संघ कार्यालय जाते रहते हैं। लेकिन गैर भाजपाई पार्टी के मुख्यमंत्री ने संघ कार्यालय जाने का बीते कुछ वर्षों में यह पहला मौका है।
डॉ. हेडगेवार और श्री गुरुजी की समाधि पर नतमस्तक होने के बाद एकनाथ शिंदे ने बताया कि, वह महापुरुषों की समाधि पर नमन करने आए हैं। शिंदे और संघ का रिश्ता पुराना है। बकौल शिंदे वह बचपन में संघ की शाखा में जाते थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एक प्रेरणा स्थान है, यहां पहुंच कर स्फूर्ति मिलती है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement