राष्ट्रपति मुर्मू रविवार को विशापत्तनम में नौसेना की युद्धक क्षमता का प्रदर्शन देखेंगी | The Voice TV

Quote :

"जिन्दगी के लक्ष्य में प्राप्ती करते समय सिर्फ 2 सोच रखनी चाहिए, अगर रास्ता मिल गया तो ठीक, नहीं तो रास्ता में खुद बना लूँगा।"

National

राष्ट्रपति मुर्मू रविवार को विशापत्तनम में नौसेना की युद्धक क्षमता का प्रदर्शन देखेंगी

Date : 03-Dec-2022

 विशाखापत्तनम, 03 दिसंबर (हि.स.)। नौसेना रविवार को रामकृष्ण बीच पर नौसेना दिवस समारोह में भारत की युद्धक क्षमता का प्रदर्शन करेगी। पहली बार नौसेना दिवस का मुख्य कार्यक्रम राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के बाहर आयोजित किया जा रहा है। इसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगी।

वर्ष 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान ‘ऑपरेशन ट्राइडेंट’ में नौसेना की उपलब्धियों की स्मृति में देश में हर साल 04 दिसंबर को नौसेना दिवस मनाया जाता है। नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार इस कार्यक्रम की मेजबानी करेंगे। मुख्य कार्यक्रम में सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर राष्ट्रपति के अलावा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी और अन्य गणमान्य व्यक्ति हिस्सा लेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार/मुकुंद


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement