आकाशवाणी शनिवार को डॉ. राजेंद्र प्रसाद स्मृति व्याख्यान करेगा प्रसारित | The Voice TV

Quote :

"जिन्दगी के लक्ष्य में प्राप्ती करते समय सिर्फ 2 सोच रखनी चाहिए, अगर रास्ता मिल गया तो ठीक, नहीं तो रास्ता में खुद बना लूँगा।"

National

आकाशवाणी शनिवार को डॉ. राजेंद्र प्रसाद स्मृति व्याख्यान करेगा प्रसारित

Date : 03-Dec-2022

 लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला संबोधित करेंगे

नई दिल्ली, 02 दिसंबर (हि.स.)। आकाशवाणी शनिवार को डॉ. राजेंद्र प्रसाद स्मृति व्याख्यान के वार्षिक संस्करण का प्रसारण करेगा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला इसे संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम शनिवार को रात 9.30 बजे से ऑल इंडिया रेडियो के पूरे नेटवर्क पर प्रसारित होगा। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अनुसार डॉ. राजेंद्र प्रसाद स्मृति व्याख्यान का प्रसारण शनिवार के दिन ही दूरदर्शन पर भी रात 10.30 बजे करेगा।

इस वर्ष की थीम अमृत काल में भारतीयता है जो भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने पर रखा गया है। 

हिन्दुस्थान समाचार/ विजयालक्ष्मी


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement