मुंबई एयरपोर्ट पर 50 मिनट तक सर्वर रहा डाउन, यात्री परेशान | The Voice TV

Quote :

"जिन्दगी के लक्ष्य में प्राप्ती करते समय सिर्फ 2 सोच रखनी चाहिए, अगर रास्ता मिल गया तो ठीक, नहीं तो रास्ता में खुद बना लूँगा।"

National

मुंबई एयरपोर्ट पर 50 मिनट तक सर्वर रहा डाउन, यात्री परेशान

Date : 02-Dec-2022

 मुंबई, 01 दिसंबर (हि.स.)। मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का सर्वर डाउन होने से यात्रियों को 50 मिनट तक कई परेशानियों का सामना करना पड़। लेकिन इसके बाद एयरपोर्ट पर सेवा पूर्ववत हो गई है। मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रवक्ता के मुताबिक एयरपोर्ट पर सामान्य सेवाएं फिर से शुरू हो गई हैं। सर्वर फेल होने से करीब 50 मिनट तक परिचालन बाधित रहा। इसके लिए यात्रियों को असुविधा हुई लेकिन अब सेवाएं सामान्य हो गई है, यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है। 

जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम मुंबई एयरपोर्ट पर अचानक सर्वर डाउन हो गया था। इससे एयरपोर्ट का कामकाज बाधित हो गया और यात्री जहां थे, वहीं अटक गए। शाम के समय वैसे भी ज्यादा यात्री मौजूद रहते हैं, ऐसे में कुछ समय के लिए स्थिति कंट्रोल में करना मुश्किल हो रहा था लेकिन 50 मिनट के बाद सर्वर की खामी दूर हो गई और इस समय स्थिति सामान्य हो गई है। 

हिन्दुस्थान समाचार/ राजबहादुर


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement