भाजपा विधायक टी राजा सिंह का निलंबन रद्द, अब गोशामहल से चुनाव लड़ेंगे | The Voice TV

Quote :

" जो स्वयं पर विजय पा लेता है, उसे संसार पराजित नहीं कर सकता।"

National

भाजपा विधायक टी राजा सिंह का निलंबन रद्द, अब गोशामहल से चुनाव लड़ेंगे

Date : 22-Oct-2023

 हैदराबाद, 22 अक्टूबर । भाजपा ने गोशामहल के विधायक टी राजा सिंह का निलंबन रद्द कर दिया है। उनका नाम तेलंगाना विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों की पहली सूची में गोशामहल चुनाव क्षेत्र से घोषित किया गया है। विधायक राजा सिंह ने गृह मंत्री अमित शाह, प्रदेश अध्यक्ष किशन रेड्डी और अन्य वरिष्ठ नेताओं को अपने निलंबन को रद्द करने के लिए आभार व्यक्त किया है। तेलंगाना में 30 नवंबर को चुनाव और मतगणना 3 दिसंबर को होगी।



अपने बयानों के लिए चर्चा में रहने वाले टी राजा सिंह कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी के बारे में एक वीडियो जारी किया था। इसमें उन्होंने कॉमडियन मुनव्वर फारुखी और उनकी मां के खिलाफ टिप्पणी की थी। इसी वीडियो में उन्होंने कथित तौर पर पैगंबर पर अपमानजनक टिप्प्णी कर दी थी। इसके बाद उन्हें अरेस्ट किया गया था। बाद में पार्टी ने निलंबित कर दिया था।

पुलिस के अनुसार टी राजा सिंह ने हैदराबाद में 30 मार्च को आयोजित राम नवमी शोभा यात्रा जुलूस में अपने भाषण के माध्यम से विभिन्न समुदायों के बीच शांति और सद्भाव को बिगाड़ने की कोशिश की थी, जिसके बाद अफजलगंज पुलिस ने उन पर मामला दर्ज किया था। तेलंगाना उच्च न्यायालय ने उन्हें नवंबर में इस शर्त पर जमानत दी थी कि वह भड़काऊ भाषण या आक्रामक सोशल मीडिया पोस्ट करना बंद कर देंगे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement