प्रधानमंत्री मोदी ने दी गृहमंत्री शाह को जन्मदिन की बधाई | The Voice TV

Quote :

" जो स्वयं पर विजय पा लेता है, उसे संसार पराजित नहीं कर सकता।"

National

प्रधानमंत्री मोदी ने दी गृहमंत्री शाह को जन्मदिन की बधाई

Date : 22-Oct-2023

 नई दिल्ली, 22 अक्टूबर । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गृहमंत्री अमित शाह को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा तंत्र और सहकारी क्षेत्र को मजबूत करने में उनका योगदान सराहनीय है। उन्होंने एक उत्कृष्ट प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बनाई है।



प्रधानमंत्री ने एक्स पर कहा कि वह भारत की प्रगति और गरीबों के लिए बेहतर जीवन गुणवत्ता सुनिश्चित करने को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने भारत के सुरक्षा तंत्र को बढ़ाने और सहकारी क्षेत्र को और विकसित करने में उल्लेखनीय योगदान देकर एक उत्कृष्ट प्रशासक के रूप में अपनी पहचान बनाई है। भाजपा को मजबूत करने में उनकी भूमिका सराहनीय है। उन्हें लंबी आयु और अद्भुत स्वास्थ्य का आशीर्वाद मिले।



उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का जन्म 22 अक्टूबर 1964 को मुंबई में एक गुजराती परिवार में हुआ। उनके दादा गायकवाड़ के बड़ौदा स्टेट की एक छोटी रियासत मानसा के नगर सेठ थे। अमित शाह का सार्वजनिक जीवन संघ के तरुण स्वयंसेवक के रूप में 1980 में 16 साल की उम्र में शुरू हुआ। इस बीच वे अखिल भारतीय विद्यार्थी से भी जुड़े। साल 1989 में अमित शाह भाजपा के अहमदाबाद नगर सचिव बने। नब्बे के दशक में गुजरात में भाजपा का उभार तेजी से हो रहा था। नरेन्द्र मोदी भाजपा, गुजरात के संगठन सचिव थे। संगठन कार्य में ही अमित शाह का संपर्क नरेन्द्र मोदी से हुआ। 2002 में गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत हुई और अमित शाह सरकार में मंत्री बने। वे 2010 तक गुजरात सरकार में महत्वपूर्ण विभागों के मंत्री रहे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement