राजस्थान विस चुनाव : कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची | The Voice TV

Quote :

" जो स्वयं पर विजय पा लेता है, उसे संसार पराजित नहीं कर सकता।"

National

राजस्थान विस चुनाव : कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची

Date : 21-Oct-2023

 नई दिल्ली, 21 अक्टूबर । कांग्रेस ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची शनिवार को जारी की है।

इस सूची में पार्टी ने 33 विधानसभा क्षेत्र के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को सरदारपुरा से टिकट दिया गया है। सचिन पायलट को टोंक से पुन: चुनावी मैदान में उतारा गया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को लक्ष्मणगढ़ सीट से व सीपी जोशी को नाथद्वारा विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।

उल्लेखनीय है कि राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए 25 नवंबर को मतदान होगा और चुनाव परिणाम 03 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement