मिजोरम विस चुनाव: भाजपा ने जारी की 12 उम्मीदवारों की सूची | The Voice TV

Quote :

" जो स्वयं पर विजय पा लेता है, उसे संसार पराजित नहीं कर सकता।"

National

मिजोरम विस चुनाव: भाजपा ने जारी की 12 उम्मीदवारों की सूची

Date : 18-Oct-2023

 नई दिल्ली, 18 अक्टूबर । मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को 12 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। इस सूची में एक महिला उम्मीदवार आर. लालबियाक्तलौंगी भी हैं, जो लुंगली पश्चिम से चुनाव लड़ेंगी।

भाजपा की सूची के अनुसार हचेक निर्वाचन क्षेत्र से माल्सावमत्लुआंगा को उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि डंपा क्षेत्र से वनलालहुमुआका, ममित क्षेत्र से लालरिनलियाना सेलो, थोरंग से शांति बिकाश चकमा और सइहा से के बिछुआ को उम्मीदवार बनाया गया है।

चालीस सदस्यीय मिजोरम विधानसभा चुनाव के लिए सात नवंबर को मतदान होगा। मतों की गिनती तीन दिसंबर को होगी।

उल्लेखनीय है कि राज्य में मिजो नेशनल फ्रंट की सरकार है। साल 2018 के विधानसभा चुनाव में मिजो नेशनल फ्रंट ने 26 सीटें जीती थी। कांग्रेस पांच और भाजपा ने एक सीट पर विजय हासिल की थी।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement