मध्य प्रदेश चुनाव 2023 के लिए कांग्रेस ने जारी किया चुनावी घोषणापत्र | The Voice TV

Quote :

" जो स्वयं पर विजय पा लेता है, उसे संसार पराजित नहीं कर सकता।"

National

मध्य प्रदेश चुनाव 2023 के लिए कांग्रेस ने जारी किया चुनावी घोषणापत्र

Date : 17-Oct-2023

 भोपाल । मध्य प्रदेश चुनाव 2023 के लिए कांग्रेस ने चुनावी घोषणापत्र जारी कर दिया है। मध्य प्रदेश के पूर्व CM और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा,  कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा चुनाव 2023 के लिए आज अपना वचन पत्र जारी किया है। यह वचन पत्र मध्य प्रदेश की जनता के लिए खुशहाली और समृद्धि का संदेश है। हम किसानों को गेहूं का ₹2600 प्रति क्विंटल और धान का ₹2500 प्रति क्विंटल मूल्य देंगे और इसे बढ़ाकर ₹3000 प्रति क्विंटल तक ले जाएंगे। वचन पत्र में समाज के सभी वर्गों के कल्याण के लिए संकल्प लिया गया है।

कांग्रेस के घोषणापत्र पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, यह कांग्रेस का वचनपत्र नहीं, झूठपत्र है। 5 साल पहले भी उन्होंने 900 से ज्यादा वचन दिए थे लेकिन 5 भी पूरे नहीं किए... आज फिर इन्होंने महाझूठपत्र प्रस्तुत कर दिया लेकिन जनता इसपर भरोसा नहीं करेगी क्योंकि जनता जानती है कि भाजपा जो कहती है वह करती है।

कांग्रेस के घोषणापत्र पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा, कांग्रेस का वचनपत्र झूठ का पुलिंदा है। पहले भी वे किसानों, बेरोज़गार युवाओं को लेकर वादा कर चुके हैं लेकिन उन्होंने उसे पूरा नहीं किया। उनके वचनपत्र को मध्य प्रदेश की जनता झूठ ही मानेगी। 


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement