देश में 23 अगस्त को मनाया जाएगा 'राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस', अधिसूचना जारी | The Voice TV

Quote :

" जो स्वयं पर विजय पा लेता है, उसे संसार पराजित नहीं कर सकता।"

National

देश में 23 अगस्त को मनाया जाएगा 'राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस', अधिसूचना जारी

Date : 14-Oct-2023

 नई दिल्ली, 14 अक्टूबर । देश में 23 अगस्त को 'राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस' के रूप में मनाया जाएगा। इस संबंध में केन्द्र सरकार ने 13 अक्टूबर को अधिसूचना जारी कर दी है। चंद्रयान मिशन 3 के तहत 23 अगस्त, 2023 को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर विक्रम लैंडर की सफल लैंडिंग की गई थी।

उल्लेखनीय है कि 23 अगस्त को चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के समय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कुछ घोषणाएं की थीं। इसमें जिस स्थान पर चंद्रयान-3 का मून लैंडर उतरा, उस स्थान को ‘शिवशक्ति’ नाम रखना और 23 अगस्त को ‘राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस’ के रूप में मनाने का भी ऐलान करना शामिल है। इसके अलावा चंद्रमा के जिस स्थान पर चंद्रयान-2 ने अपने पदचिह्न छोड़े हैं, उस प्वाइंट का नाम ‘तिरंगा’ रखा गया।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement