पितृ पक्ष के बाद मध्य प्रदेश में कांग्रेस जारी करेगी उम्मीदवारों की पहली सूची | The Voice TV

Quote :

" जो स्वयं पर विजय पा लेता है, उसे संसार पराजित नहीं कर सकता।"

National

पितृ पक्ष के बाद मध्य प्रदेश में कांग्रेस जारी करेगी उम्मीदवारों की पहली सूची

Date : 13-Oct-2023

 नई दिल्ली, 13 अक्टूबर । कांग्रेस पांच राज्यों के आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर लगातार बैठक कर रही है। इसी क्रम में मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीडब्ल्यूसी) की पार्टी मुख्यालय में बैठक हुई।

बैठक के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि आज बैठक में मध्य प्रदेश विधानसभा की 60 सीटों को लेकर चर्चा हुई है। फिलहाल कोई निर्णय नहीं लिया गया है। आने वाले दिनों में पुन: इस विषय पर सीडब्ल्यूसी की बैठक होगी। कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस पितृ पक्ष के बाद ही उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट जारी करेगी।

मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि आज केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक कांग्रेस मुख्यालय दिल्ली में आयोजित की गई। इस दौरान मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव और उम्मीदवारों को लेकर चर्चा हुई। इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

सुरजेवाला ने मीडिया से बातचीत में कहा कि कांग्रेस पार्टी मध्य प्रदेश में जीत की ओर कदम बढ़ा रही है। मध्य प्रदेश की जनता बेहद आक्रोशित है। वहां भाजपा सरकार के कई घोटाले सामने आ रहे हैं। आज ही मध्य प्रदेश में 10 करोड़ का आदिवासी घोटाला सामने आया है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement