श्रीनगर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि कश्मीर एक नया मोड़ ले रहा है और क्षेत्र में प्रगति, शांति और समृद्धि का एक नया युग शुरू हो गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि जम्मू-कश्मीर के लोग शांति, प्रगति और देशभक्ति के पथ पर एक साथ आगे बढ़ते रहेंगे।
श्रीमती मुर्मू बुधवार को राजभवन श्रीनगर में उनके सम्मान में आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि आज का कश्मीर अपनी विरासत का अनुसरण करते हुए नई करवट ले रहा है। राष्ट्रपति बनने के बाद श्रीमती मुर्मू पहली बार घाटी के दौरे पर पहुंचीं।
