मिशन इंद्रधनुष: अबतक 5.06 करोड़ बच्चों, 1.25 करोड़ गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण | The Voice TV

Quote :

" जो स्वयं पर विजय पा लेता है, उसे संसार पराजित नहीं कर सकता।"

National

मिशन इंद्रधनुष: अबतक 5.06 करोड़ बच्चों, 1.25 करोड़ गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण

Date : 12-Oct-2023

 नई दिल्ली, 12 अक्टूबर । केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय का नियमित टीकाकरण अभियान सघन मिशन इंद्रधनुष (आईएमआई 5.0) का इस साल का तीसरा चरण 14 अक्टूबर को समाप्त हो जाएगा। वर्ष 2014 में शुरू इस अभियान के तहत अब तक कुल 5.06 करोड़ बच्चों और 1.25 करोड़ गर्भवती महिलाओं को टीका लगाया जा चुका है।

मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति में बताया कि आईएमआई 5.0 का उद्देश्य नियमित टीकाकरण सेवाओं से छूटे हुए बच्चों और गर्भवती तक पहुंचाना था। इस वर्ष पहली बार यह अभियान देश के सभी जिलों में चलाया जा रहा है और इसमें 5 वर्ष तक के बच्चे शामिल हैं। आईएमआई 5.0 अभियान का लक्ष्य राष्ट्रीय टीकाकरण अनुसूची के अनुसार सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम का कवरेज बढ़ाना है। 2023 तक खसरा और रूबेला उन्मूलन के लक्ष्य के साथ खसरा और रूबेला टीकाकरण कवरेज में सुधार पर विशेष ध्यान दिया गया है।

इसके पहले आईएमआई 5.0 का पहला और दूसरा चरण क्रमशः 7-12 अगस्त 2023 और 11-16 सितंबर 2023 तक चलाया, यानी एक महीने में 6 दिन, जिसमें एक नियमित टीकाकरण दिवस भी शामिल है। बिहार, छत्तीसगढ़, ओडिशा और पंजाब को छोड़कर सभी राज्य/केंद्रशासित प्रदेशों में 14 अक्टूबर तक आईएमआई 5.0 अभियान के सभी तीन चरण समाप्त हो जाएंगे। ये चार राज्य कुछ अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण अगस्त में आईएमआई 5.0 अभियान शुरू नहीं कर सके थे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement