सिक्किम आपदा में 87 हजार से अधिक लोग प्रभावित | The Voice TV

Quote :

" जो स्वयं पर विजय पा लेता है, उसे संसार पराजित नहीं कर सकता।"

National

सिक्किम आपदा में 87 हजार से अधिक लोग प्रभावित

Date : 12-Oct-2023

 नई दिल्ली, 12 अक्टूबर । सिक्किम में आई अचानक बाढ़ के बाद सेना, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) ने स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर राहत व बचाव कार्यों को तेज कर दिया है। आपदा के एक सप्ताह बाद फंसे लोगों को निकालने, विस्थापित करने, राहत सामग्री और मरीजों तक दवा पहुंचाने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस आपदा से अभी तक 3 हजार 448 लोगों को सफलतापूर्वक निकाला जा चुका है। इस आपदा से 87 हजार 300 लोग प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से प्रभावित हुए हैं। सिक्किम सरकार के मुताबिक बाढ़ से कुल 3 हजार 773 लोग बेघर हुए हैं। इनमें 3 हजार 706 लोग राहत शिविरों में रह रहे हैं, जिन्हें चार जिलों के 24 राहत शिविरों में आश्रय दिया गया है। 90 गांवों के 3 हजार 646 पक्के और कच्चे घर पूरी तरह तबाह हो गए। इस आपदा में अभी तक 37 लोगाें की मौत हो चुकी है और 30 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। कुल 2 हजार 563 लोग बचाए गए हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement