नियुक्ति भ्रष्टाचार मामले में अब भाजपा नेता के घर सीबीआई की छापेमारी | The Voice TV

Quote :

" जो स्वयं पर विजय पा लेता है, उसे संसार पराजित नहीं कर सकता।"

National

नियुक्ति भ्रष्टाचार मामले में अब भाजपा नेता के घर सीबीआई की छापेमारी

Date : 09-Oct-2023

 कोलकाता, 9 अक्टूबर |  रही है। सोमवार भारतीय जनता पार्टी के विधायक के घर भी छापेमारी हुई है। नदिया के राणाघाट से भाजपा के विधायक पार्थ सारथी चटर्जी के घर सीबीआई की रेड हुई है। राणाघाट नगर पालिका के वह पूर्व अध्यक्ष रहे हैं। यह पहली बार है जब इस मामले में किसी भाजपा नेता के घर केंद्रीय एजेंसी ने दबिश दी है। सुबह 11:00 के करीब खबर लिखे जाने तक तलाशी अभियान चल रहा है। उनके घर को चारों तरफ से केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल के जवानों ने घेर रखा है।

उल्लेखनीय हैं कि एक दिन पहले रविवार को ही ममता कैबिनेट में मंत्री और कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम, तृणमूल विधायक और पूर्व मंत्री मदन मित्रा के ठिकाने सहित 12 जगहों पर सीबीआई ने तलाशी अभियान चलाया था।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement