चीन के राष्ट्रपति शी-जिनपिंग ने किया दावा, ताइवान का चीन के साथ विलय कोई नहीं रोक सकता | The Voice TV

Quote :

"मेहनत का कोई विकल्प नहीं, बस मजबूत इरादों के साथ आगे बढ़ते रहो।"

International

चीन के राष्ट्रपति शी-जिनपिंग ने किया दावा, ताइवान का चीन के साथ विलय कोई नहीं रोक सकता

Date : 28-Dec-2023

 चीन के राष्ट्रपति शी-जिनपिंग ने दावा किया है कि ताइवान का चीन के साथ विलय कोई रोक नहीं सकता। ताइवान में अगले महीने होने वाले महत्वपूर्ण चुनाव से पहले चीन ने अपने पुराने मुद्दे पर जोर दिया है। चीन के राष्ट्रपति ने चीन गणराज्य के संस्थापक माओ झेडॉन्ग की एक सौ 30वीं जयंती के अवसर पर समारोह को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की। चीन के वक्तव्यों में ताइवान पर चीन के दावे को दोहराया गया है। ताइवान स्वशासित द्वीप है। ताइवान में राष्ट्रपति पद का चुनाव निकट है।



RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement