भारत का लक्ष्य वैश्विक सहयोग को बढ़ावा देना, संयुक्त राष्ट्र में भारतीय स्थायी मिशन ने रखा दृष्टिकोण | The Voice TV

Quote :

"आप जिस दिन बुरे विचारों के ऊपर अपने अच्छे विचारों को रख देंगे, उस दिन जिंदगी खुद-ब-खुद और बेहतरीन हो जाएगी।"

International

भारत का लक्ष्य वैश्विक सहयोग को बढ़ावा देना, संयुक्त राष्ट्र में भारतीय स्थायी मिशन ने रखा दृष्टिकोण

Date : 05-Dec-2023

 संयुक्त राष्ट्र, 05 दिसंबर । भारत का लक्ष्य दुनिया को साथ लेकर चलना है। साथ ही अधिक समावेशी और टिकाऊ भविष्य के लिए वैश्विक सहयोग को बढ़ावा देना है। भारतीय मिशन के अधिकारियों ने भारत के दृष्टिकोण को संयुक्त राष्ट्र में सदस्य देशों के प्रतिनिधियों के समक्ष रखा।



यह जानकारी आज सुबह भारतीय समयानुसार संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन ने 'एक्स' पर संक्षिप्त विवरण के साथ दी। मिशन ने लिखा है- 'भारत ने फरवरी 2024 में सामाजिक विकास के लिए 62वें संयुक्त राष्ट्र आयोग की तैयारी में दुनिया भर के सदस्यों के लिए आयोजित ब्रीफिंग का नेतृत्व किया। सबके साथ मिलकर भारत का लक्ष्य अधिक समावेशी और टिकाऊ भविष्य के लिए वैश्विक सहयोग को बढ़ावा देना है।'


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement