शिक्षाप्रद कहानी :- दया का उदाहरण | The Voice TV

Quote :

"जिन्दगी के लक्ष्य में प्राप्ती करते समय सिर्फ 2 सोच रखनी चाहिए, अगर रास्ता मिल गया तो ठीक, नहीं तो रास्ता में खुद बना लूँगा।"

Editor's Choice

शिक्षाप्रद कहानी :- दया का उदाहरण

Date : 08-Mar-2025

कलकत्ते में एक नाग महाशय रहते थे ,वे दया की मूर्ति के रूप में विख्यात थे | उनके घर के सामने से मछुए यदि मछली लेकर निकलते थे , तो वे उनसे सारी मछलियाँ खरीद लेते और फिर उनको तालाब में डाल देते | एक दिन एक सर्प उनके बगीचे में आ गया | पत्नी डर  गयी और उनको पुकार कर कहने लगी –“बगीचे में काला साँप हैं , लाठी लेकर इधर आओ |”

नाग महाशय खाली हाथ बाहर आये | साँप को देखकर बोले –“जंगल का सर्प किसी को हानि नहीं पहुँचाता | यह तो मन का सर्प है जो मनुष्य को मार डालता हैं |”

वे सर्प के कुछ और निकट आये और बोले –“हे देव ! आपको देखकर लोग डर रहे हैं | कृपा करके आप यहाँ से पधारे |”

नाग महाशय बाहर को निकले , तो नाग सर्प भी उनके पीछे –पीछे निकल जंगल में प्रविष्ट हो गया |


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement