नवरात्रि के नौं दिन माँ की पूजा-अर्चना पूरे विधि- विधान से की जाती है , आज नवरात्र का नौवां और आखिरी दिन माँ के नौं रूपों में से एक रूप सिद्धिदात्री की अराधना की जाति है |
नौवां दिन माँ सिद्धिदात्री- नवरात्रि का नौवां और आखिरी दिन माँ सिद्धिदात्री के पूजन के लिए होता है | और इनके चार हाथ हैं | साथ ही माता कमल पर बैठी हैं | माँ सिद्धिदात्री की पूजा से हमारे जीवन में सभी सिद्धियां आती हैं | माँ सिद्धिदात्री किसी भी बीमारी रोग को चुटकी में ठीक करने का शक्ति रखती हैं | नवरात्रि के आखिरी दिन बैंगनी रंग के कपड़े पहनकर माता की पूजन करना चाहिए | माँ सिद्धिदात्री को तिल का भोग लगाने से अनहोनी से छुटकारा मिलता है |
भोग- तिल का भोग |
रंग – बैंगनी |
मंत्र - ओम यें व्हीं क्लीं सिद्धिदात्रिये नम: |
