बिहार के गोपालगंज में भाजपा, मोकामा में राजद को बढ़त | The Voice TV

Quote :

"जिन्दगी के लक्ष्य में प्राप्ती करते समय सिर्फ 2 सोच रखनी चाहिए, अगर रास्ता मिल गया तो ठीक, नहीं तो रास्ता में खुद बना लूँगा।"

National

बिहार के गोपालगंज में भाजपा, मोकामा में राजद को बढ़त

Date : 06-Nov-2022

 पटना, 06 नवंबर (हि.स.)। बिहार की दो विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना रविवार सुबह शुरू हो गई। गोपालगंज में चौथे राउंड की गिनती में राजद के मोहन गुप्ता पिछड़ गए हैं। भाजपा उम्मीदवार 1640 वोटों से आगे थीं। पांचवें राउंड में यह अंतर कम हुआ। इस राउंड में भाजपा प्रत्याशी 839 वोट से आगे हैं।मोकामा में राजद प्रत्याशी नीलम देवी दूसरे राउंड की गिनती में 3 हजार 944 वोटों से आगे रहीं।

नीलम देवी का मुकाबला भाजपा की सोनम देवी से है। सोनम देवी मोकामा के बाहुबली ललन सिंह की पत्नी हैं। वर्ष 2005 से मोकामा में विधायक अनंत सिंह को इस चुनाव में मात देने के लिए भाजपा ने ललन सिंह पर भरोसा किया है।

गोपालगंज में भाजपा की कुसुम देवी और राजद के मोहन प्रसाद गुप्ता के बीच मुकाबला है। यहां बसपा से इंदिरा यादव उम्मीदवार हैं। वह लालू यादव के साले और बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के मामा साधू यादव की पत्नी हैं। ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम से अब्दुल सलाम भी मैदान में हैं। मोकामा और गोपालगंज उपचुनाव के लिए मतदान 3 नवंबर को हुआ था। 

हिन्दुस्थान समाचार/ चंदा/मुकुंद


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement