भोपाल में जी-20 के सी-20 सिविल सेवा सम्मेलन में विशेषज्ञों ने रखे अपने विचार | The Voice TV

Quote :

"मेहनत का कोई विकल्प नहीं, बस मजबूत इरादों के साथ आगे बढ़ते रहो।"

National

भोपाल में जी-20 के सी-20 सिविल सेवा सम्मेलन में विशेषज्ञों ने रखे अपने विचार

Date : 01-Jul-2023

 भोपाल, 01 जुलाई । सेवा, परोपकार और स्वैच्छिकता की भावना के साथ विश्व में "वसुधैव कुटुंबकम'' की भावना जागृत करने के उद्देश्य से भोपाल में शनिवार से शुरू हुए जी-20 देशों का दो दिवसीय सी-20 सिविल सेवा सम्मेलन में पहले दिन पांच सत्रों में विशेषज्ञों ने अपने विचार रखे।

सम्मेलन के पहले दिन के प्रथम सत्र में भारतीय परिदृश्य में वैश्विक रूप से सेवा भाव पर विचार रखे गए। सत्र में सेवा के क्षेत्र में स्वयंसेवी संस्थाओं की भूमिका और उनके सहयोग से समग्र विकास पर चर्चा हुई। खलीफा बिन जॉयेद अल नाहयन फाउण्डेशन के जनरल डायरेक्टर एचई मोहम्मद हाजी अल खूरी, प्लान इण्डिया के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर मोहम्मद आसिफ और जॉन स्नो इण्डिया के कंट्री डायरेक्टर और मैनेजिंग डायरेक्टर संजय कपूर ने विचार रखें। सत्र का संचालन यूथ ऑफ इण्डिया फाउण्डेशन के फाउण्डर शैलेश सिंघल ने किया


दूसरे सत्र में विकास के लिए सेवा और कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (सीएसआर) विषय पर शिवगंगा झाबुआ के फाउण्डर मेंबर राजाराम कटारा, विकास भारती के सचिव पद्मश्री अशोक भगत, सेवा इंटरनेशनल इण्डिया के ग्लोबल को-ऑर्डिनेटर श्याम परांडे ने अपने विचार रखें। सत्र का संचालन यूथ फॉर सेवा इण्डिया के किरन डीएम ने किया।


सम्मेलन में तीसरे सत्र में बेस्ट प्रेक्टिसेज ऑफ इण्डिपेंडेंट सेवा योगीज पर चर्चा हुई। इस सत्र में उन व्यक्तियों के कार्यों पर विचार रखे गए, जिनके प्रयासों से समाज में बदलाव आया है। पर्यावरणविद जगत किनखाबवाला, अश्विनी खुराना, पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के नेशनल कन्वेनर गोपाल आर्य, गिव मीट ट्रीज के फाउण्डर स्वामी प्रेम परिवर्तन ने विचार रखें। कार्यक्रम का संचालन महर्षि आध्यात्म विश्वविद्यालय के सियान क्लार्क ने किया।


सम्मेलन के चौथे सत्र में महिलाओं की भागीदारी और संयुक्त प्रयास पर चर्चा हुई। इस सत्र में विवेकानंद केन्द्र कन्याकुमारी की वाइस प्रेसीडेंट पद्मश्री निवेदिता भिड़े, राइजिंग फ्लेम की एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर और फाउण्डर निधि गोयल एवं भारतीय स्त्री शक्ति की वाइस प्रेसीडेंट नयना सहस्रबुद्धे ने विचार रखें। सत्र का संचालन सहगल फाउण्डेशन की ट्रस्टी और सीईओ अंजलि मखीजा ने किया। समिट अंतिम सत्र में सेवा के क्षेत्र में "वसुधैव कुटुम्बकम'' की भावना के वैश्वीकरण पर वक्ताओं ने अपने विचार रखें। आईएसआरएन के सीईओ और सेवा समिट के नेशनल को-ऑर्डीनेटर संतोष गुप्ता और आईएसआरएन के एसोसिएट डायरेक्टर ने आशीष मंशारमानी विचार रखें। सत्र का संचालन संत ईश्वर फाउण्डेशन की नेशनल सेक्रेटरी वृंदा खन्ना ने किया।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement