यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने काशी में हुए जलभराव का जिक्र करते हुए 37 सेकेंड का वीडियो अपलोड किया है। | The Voice TV

Quote :

"मेहनत का कोई विकल्प नहीं, बस मजबूत इरादों के साथ आगे बढ़ते रहो।"

National

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने काशी में हुए जलभराव का जिक्र करते हुए 37 सेकेंड का वीडियो अपलोड किया है।

Date : 01-Jul-2023

 सपा प्रमुख अखिलेश यादव के वीडियो ट्विटर पर नगर निगम ने शुक्रवार को जवाब दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने काशी में हुए जलभराव का जिक्र करते हुए 37 सेकेंड का वीडियो अपलोड किया है।

इसका जवाब देते हुए नगर निगम ने ट्विटर पर शुक्रवार की फोटो अपलोड की। निगम ने लिखा है कि उक्त स्थल भदऊ चुंगी स्थित रेलवे डाट पुल का है। यहां सड़क नीचे है और डाट पुल के दोनों तरफ की सड़क ऊंची है। भारी बारिश होने पर पुल के दोनों तरफ वर्षा का पानी एकत्र हो जाता है, जो 20 मिनट में निकल जाता है। वर्तमान में उस स्थान पर जलभराव नहीं है।

गुरुवार को अंधरापुल में हुए जलभराव का एक वीडियो सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने ट्विटर हैंडिल से ट्वीट करते हुए भाजपा पर तंज कसा था। जिस पर नगर निगम ने अपना जवाब दिया है। 

 

 
 
 

 

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने काशी में हुए जलभराव का जिक्र करते हुए 37 सेकंड का वीडियो अपलोड किया है। जिस पर अब वाराणसी नगर निगम ने जवाब दिया है। 

 


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement