राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों को दी ईद-उल-जुहा की बधाई | The Voice TV

Quote :

"मेहनत का कोई विकल्प नहीं, बस मजबूत इरादों के साथ आगे बढ़ते रहो।"

National

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों को दी ईद-उल-जुहा की बधाई

Date : 29-Jun-2023

नई दिल्ली, 29 जून । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को सभी देशवासियों, विशेष रूप से मुस्लिम भाइयों-बहनों को ईद-उज-जुहा की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

अपने बधाई संदेश में राष्ट्रपति ने कहा कि ईद-उज-जुहा प्रेम, त्याग और बलिदान का पवित्र त्योहार है। यह त्योहार हमें त्याग के मार्ग पर चलने और नि:स्वार्थ भाव से मानवता की सेवा करने के लिए प्रेरित करता है। आइए, इस अवसर पर हम सब समाज में आपसी भाईचारे और परस्पर सौहार्द बढ़ाने का संकल्प लें।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement