कर्नाटक जीत के बाद कांग्रेस भारतीय सभ्यता और विरासत से कर रही छेड़छाड़ः हिमंत बिस्व सरमा | The Voice TV

Quote :

"मेहनत का कोई विकल्प नहीं, बस मजबूत इरादों के साथ आगे बढ़ते रहो।"

National

कर्नाटक जीत के बाद कांग्रेस भारतीय सभ्यता और विरासत से कर रही छेड़छाड़ः हिमंत बिस्व सरमा

Date : 19-Jun-2023

 गुवाहाटी, 19 जून । असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने सोमवार को कांग्रेस पार्टी पर भारतीय सभ्यता और विरासत के साथ छेड़छाड़ करने का गंभीर आरोप लगाया है।

मुख्यमंत्री ने आज सोशल मीडिया ट्विटर पर एक ट्वीट करते हुए लिखा है कि कर्नाटक में जीत के साथ, कांग्रेस ने अब खुले तौर पर भारत के सभ्यतागत मूल्यों और समृद्ध विरासत के खिलाफ युद्ध छेड़ दिया है, चाहे वह धर्मांतरण विरोधी कानून को निरस्त करने के रूप में हो या गीता प्रेस के खिलाफ आलोचना के रूप में।

उन्होंने कहा कि भारत के लोग इस आक्रामकता का विरोध करेंगे और समान आक्रामकता के साथ हमारी सभ्यता के मूल्यों को फिर से स्थापित करेंगे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement