शिमला की सूरत बदलने की तैयारी, 246 करोड़ की अंडरग्राउंड डक्ट परियोजना का शिलान्यास | The Voice TV

Quote :

"सफलता अंतिम नहीं है; असफलता घातक नहीं है: आगे बढ़ने का साहस ही मायने रखता है।"— विंस्टन चर्चिल

National

शिमला की सूरत बदलने की तैयारी, 246 करोड़ की अंडरग्राउंड डक्ट परियोजना का शिलान्यास

Date : 08-Jun-2026

 शिमला, 08 जून। राजधानी शिमला में बिजली, टेलीकॉम और अन्य जरूरी सेवाओं के तारों को जमीन के नीचे ले जाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार सांय 246 करोड़ रुपये की अंडरग्राउंड यूटिलिटी डक्ट परियोजना का शिलान्यास किया। राज्य सरकार का कहना है कि इस परियोजना से शहर की बुनियादी सुविधाओं को आधुनिक बनाने, बार-बार होने वाली सड़क खुदाई को रोकने और शिमला की सुंदरता को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

इस परियोजना के तहत छोटा शिमला-विली पार्क-चौड़ा मैदान, लोक भवन-ओक ओवर और शेर-ए-पंजाब से सीटीओ चौक तक लोअर बाजार मार्ग पर एकीकृत भूमिगत यूटिलिटी डक्ट नेटवर्क तैयार किया जाएगा। इसके पूरा होने के बाद बिजली, दूरसंचार और अन्य सेवाओं से जुड़ी लाइनें व्यवस्थित तरीके से भूमिगत बिछाई जा सकेंगी। इससे मरम्मत और रखरखाव के कार्य भी आसान होंगे तथा सड़कों को बार-बार खोदने की आवश्यकता कम पड़ेगी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार आधुनिक, टिकाऊ और नागरिकों की जरूरतों पर आधारित शहरी ढांचे के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि अंडरग्राउंड यूटिलिटी डक्ट सिस्टम से सेवाओं की गुणवत्ता बेहतर होगी और मरम्मत कार्यों के कारण लोगों को होने वाली परेशानी भी कम होगी।

मुख्यमंत्री ने इस परियोजना को शिमला के बदलाव की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि शहर में जगह-जगह दिखाई देने वाले ओवरहेड तारों को जमीन के नीचे स्थानांतरित किया जा रहा है, जिससे शहर की दृश्य सुंदरता बढ़ेगी और स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों को भी बेहतर अनुभव मिलेगा। उनके अनुसार यह परियोजना शिमला की विरासत और प्राकृतिक सौंदर्य को संरक्षित रखने में भी मददगार साबित होगी।

उन्होंने कहा कि भूमिगत यूटिलिटी नेटवर्क बनने के बाद बिजली और दूरसंचार सेवाओं के रखरखाव का काम आसान होगा। साथ ही भारी बर्फबारी और खराब मौसम के दौरान भी बिजली और संचार सेवाओं को सुचारू बनाए रखने में सहायता मिलेगी।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement