पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखी | The Voice TV

Quote :

"सफलता अंतिम नहीं है; असफलता घातक नहीं है: आगे बढ़ने का साहस ही मायने रखता है।"— विंस्टन चर्चिल

National

पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था परखी

Date : 08-Jun-2026

 बागपत, 08 जून । बागपत में उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की ऑफलाइन लिखित परीक्षा कराई जा रही है। परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक बागपत द्वारा राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, कस्बा बागपत स्थित परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता तथा स्ट्रांग रूम सहित अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद ड्यूटी में तैनात पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा की शुचिता हर हाल में बनाए रखी जाए और किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। प्रशासन द्वारा परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। बता दे कि सोमवार को होने वाली इस परीक्षा के लिए अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों पर पहुंच गए है। केंद्रों पर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement