सत्तारूढ़ दल के अध्यक्ष के आह्वान पर सर्वदलीय बैठक से विपक्ष के शीर्ष नेताओं की अनुपस्थिति | The Voice TV

Quote :

"सफलता अंतिम नहीं है; असफलता घातक नहीं है: आगे बढ़ने का साहस ही मायने रखता है।"— विंस्टन चर्चिल

International

सत्तारूढ़ दल के अध्यक्ष के आह्वान पर सर्वदलीय बैठक से विपक्ष के शीर्ष नेताओं की अनुपस्थिति

Date : 08-Jun-2026

 काठमांडू, 08 जून। सत्तारूढ़ दल राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के अध्यक्ष रवि लामिछाने द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में विपक्षी दल के अधिकांश शीर्ष नेता मौजूद नहीं हैं।

भारत भ्रमण से लौटने के तुरंत बाद ही समसामयिक राजनीतिक विषयों पर चर्चा के लिए रवि लामिछाने ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है।

बैठक सिंहदरबार स्थित संघीय संसद सचिवालय के अंतर्गत सार्वजनिक लेखा समिति के सभाहाल में जारी है।

इस बैठक में प्रमुख विपक्षी दल नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष गगन थापा, यूएमएल के अध्यक्ष केपी शर्मा ओली और नेपाली कम्यूनिस्ट पार्टी के अध्यक्ष पुष्प कमल दहाल प्रचण्ड उपस्थित नहीं हैं।

बैठक में सत्ता पक्ष की तरफ से कानून, न्याय एवं संसदीय मामलों की मंत्री सोविता गौतम, आरएसपी के महामंत्री एवं मुख्य सचेतक कविन्द्र बुर्लाकोटी, सह महामंत्री विपिन आचार्य तथा सांसद दीपक बोहोरा शामिल हैं।

इसी प्रकार, प्रमुख विपक्षी दल के संसदीय दल के नेता भीष्मराज, सांसद साहजना खातुन, एमाले संसदीय दल के मुख्य सचेतक ऐनबहादुर महर, नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी के सह संयोजक माधव कुमार नेपाल, इसी पार्टी से सांसद वर्षमान पुन, राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी के अध्यक्ष राजेन्द्र लिंगदेन, मुख्य सचेतक खुश्बु ओली तथा जसपा नेपाल के राष्ट्रीय सभा सदस्य महमुद खालिल भी बैठक में सहभागी हैं।

सूत्रों ने बताया है कि बैठक में हालिया राजनीतिक घटनाक्रमों तथा समसामयिक राष्ट्रीय मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। इस बैठक में रवि लामिछाने अपनी भारत यात्रा के बारे में औपचारिक रूप से सभी दलों को जानकारी देने वाले हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement