देश छाेड़ने की फिराक में था तृणमूल नेता जहांगीर खान, एसटीएफ ने नेपाल बॉर्डर पर दबाेचा | The Voice TV

Quote :

"सफलता अंतिम नहीं है; असफलता घातक नहीं है: आगे बढ़ने का साहस ही मायने रखता है।"— विंस्टन चर्चिल

National

देश छाेड़ने की फिराक में था तृणमूल नेता जहांगीर खान, एसटीएफ ने नेपाल बॉर्डर पर दबाेचा

Date : 08-Jun-2026

 कोलकाता, 08 जून । पश्चिम बंगाल के फलता विधानसभा क्षेत्र के तृणमूल कांग्रेस नेता जहांगीर खान को राज्य पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने नेपाल सीमा के पास से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, उन्हें गिरफ्तार कर कोलकाता लाया जा रहा है।


सूत्रों का दावा है कि जहांगीर खान नेपाल सीमा के रास्ते देश छोड़कर भागने की कोशिश कर रहे थे, तभी गुप्त सूचना के आधार पर विशेष कार्य बल की टीम ने उन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि उन्हें पहले से फरार घोषित माना जा रहा था।

जानकारी के अनुसार, वर्ष 2019 में जहांगीर खान के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया था। उस मामले में उन्हें पहले अदालत से अंतरिम सुरक्षा मिली थी। इसके अलावा, फलता विधानसभा क्षेत्र में पुनर्निर्वाचन से पहले भी उन्हें उच्च न्यायालय से सुरक्षा कवच प्राप्त हुआ था। हालांकि, 26 मई को उच्च न्यायालय ने उनके खिलाफ जारी सभी सुरक्षा आदेश वापस ले लिए, जिसके बाद पुलिस के लिए गिरफ्तारी का रास्ता साफ हो गया।

विधानसभा चुनाव के दौरान 29 अप्रैल को अंतिम चरण के मतदान में फलता विधानसभा क्षेत्र के कुछ बूथों पर अनियमितताओं के आरोप लगे थे। इलेक्ट्रॉनिक मतदान मशीनों में छेड़छाड़ और अन्य गड़बड़ियों के आरोप भी लगाए गए थे। इसके बाद पुनर्निर्वाचन की मांग उठी और चुनाव आयोग ने पुनर्मतदान का निर्णय लिया था। 4 मई को बाकी सीटों के परिणाम घोषित किए गए थे।

जहांगीर खान पहले भी राजनीतिक बयानबाज़ी को लेकर चर्चा में रहे हैं। मतदान से पहले उनके आवास पर सुरक्षा बलों और पुलिस ने छापेमारी की थी। उस दौरान उनके बयानों और चुनावी माहौल को लेकर राज्य की राजनीति में काफी विवाद हुआ था। उन्होंने खुद को राजनीतिक दबाव के सामने न झुकने वाला बताते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी थी, जिसके बाद मामला और अधिक सुर्खियों में आ गया था।

RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement