सुजानपुर, भोरंज, नादौन और देहरा को मिली नई एंबुलेंस, मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी | The Voice TV

Quote :

"सफलता अंतिम नहीं है; असफलता घातक नहीं है: आगे बढ़ने का साहस ही मायने रखता है।"— विंस्टन चर्चिल

National

सुजानपुर, भोरंज, नादौन और देहरा को मिली नई एंबुलेंस, मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी

Date : 08-Jun-2026

 शिमला, 08 जून । हिमाचल प्रदेश के चार क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए नई एंबुलेंस उपलब्ध करवाई गई हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोमवार को शिमला स्थित ओक ओवर से चार एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये एंबुलेंस एचडीएफसी बैंक की निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) योजना के तहत उपलब्ध करवाई गई हैं।

सरकार के अनुसार इन एंबुलेंसों को हमीरपुर जिले के सुजानपुर, भोरंज और नादौन तथा कांगड़ा जिले के देहरा क्षेत्र में तैनात किया जाएगा। इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को अब आपात स्थिति में अस्पताल पहुंचाने और समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध करवाने में मदद मिलेगी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने एचडीएफसी बैंक की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं तक लोगों की पहुंच बढ़ाना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि नई एंबुलेंसों के संचालन से मरीजों को समय पर चिकित्सा सहायता मिल सकेगी, जिससे आपात परिस्थितियों में राहत पहुंचेगी। मुख्यमंत्री ने इस सहयोग के लिए बैंक का आभार भी व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि दूरदराज और ग्रामीण क्षेत्रों में कई बार मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में एंबुलेंस सेवाओं का विस्तार लोगों के लिए लाभदायक साबित होगा और स्वास्थ्य ढांचे को और मजबूत करेगा।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement