डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को ममता बनर्जी ने दी श्रद्धांजलि | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को ममता बनर्जी ने दी श्रद्धांजलि

Date : 17-Apr-2026

 कोलकाता, 17 अप्रैल। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भारत के पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

अपने संदेश में ममता बनर्जी ने लिखा, “हमारे पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।” उन्होंने कहा कि शिक्षा, दर्शन और राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में उनका योगदान सदैव प्रेरणादायक रहेगा।

डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन न केवल एक महान शिक्षक और दार्शनिक थे, बल्कि उन्होंने भारत के राष्ट्रपति के रूप में भी देश की सेवा की। उनकी शिक्षाएं और विचार आज भी समाज को दिशा दिखाते हैं।

डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन भारत के दूसरे राष्ट्रपति थे और एक प्रख्यात दार्शनिक के रूप में विश्वभर में सम्मानित थे।

उनके जन्मदिन, पांच सितंबर को भारत में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है, जो शिक्षा के प्रति उनके अमूल्य योगदान का प्रतीक है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement