डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की पुण्यतिथि पर शुभेंदु अधिकारी ने दी श्रद्धांजलि | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की पुण्यतिथि पर शुभेंदु अधिकारी ने दी श्रद्धांजलि

Date : 17-Apr-2026

 कोलकाता, 17 अप्रैल । महान शिक्षक, भारत के पूर्व राष्ट्रपति और भारत रत्न सर्वपल्ली राधाकृष्णन की पुण्यतिथि पर पश्चिम बंगाल के वरिष्ठ भाजपा नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष से शुभेंदु अधिकारी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि डॉ. राधाकृष्णन का जीवन शिक्षा, ज्ञान और राष्ट्र सेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक है।

चुनाव प्रचार अभियान के तहत भी शुभेंदु अधिकारी विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। भाजपा की ओर से आयोजित “विजय संकल्प सभा” और प्रचार कार्यक्रमों के जरिए उन्होंने कई विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित करने का कार्यक्रम बनाया।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह कांथी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार कमला कांत हांडा के समर्थन में सभा आयोजित की गई। इसके बाद शालबोनी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार चंदना बाउरी के समर्थन में जनसभा होनी है। वहीं सोनामुखी विधानसभा में उम्मीदवार दिवाकर घरामी के पक्ष में भी प्रचार कार्यक्रम रखा गया है।

इसके अलावा मेदिनीपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार डॉ. शंकर गुच्छायित के समर्थन में विजय संकल्प यात्रा और पूर्व पांसकुड़ा विधानसभा क्षेत्र में उम्मीदवार सुरजीत माइती के समर्थन में जनसभा आयोजित होने की जानकारी दी गई है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement