किसानों के हित में उठाए जा रहे कदमों से खेती होगी मजबूत, योजनाओं का लाभ हर किसान तक पहुंचे : लाखन सिंह राजपूत | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

किसानों के हित में उठाए जा रहे कदमों से खेती होगी मजबूत, योजनाओं का लाभ हर किसान तक पहुंचे : लाखन सिंह राजपूत

Date : 17-Apr-2026

 कानपुर, 16 अप्रैल । किसानों के हित में सरकार लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। योजनाओं का लाभ हर किसान तक पहुंचाना बेहद जरूरी है। आधुनिक तकनीक और उपकरणों के प्रयोग से खेती को और मजबूत बनाया जा सकता है। प्राकृतिक खेती को अपनाकर लागत कम और उत्पादन बेहतर किया जा सकता है। यह बातें गुरुवार काे पूर्व राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत ने कही।

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कानपुर के अधीन ग्वारी स्थित कृषि विज्ञान केंद्र पर फसल कटाई यंत्र वितरण एवं किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथियों में हेमचंद्र सिंह, विवेक चतुर्वेदी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान जनपद के भाग्यनगर एवं सहार विकास खंड के 25 क्लस्टरों के लिए 100 फसल कटाई मशीनों का वितरण किया गया। इन मशीनों के लिए किसानों का चयन अनंत चतुर्वेदी, लखनऊ द्वारा किया गया। मशीनें मिलने से किसानों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने इसे खेती के लिए बेहद उपयोगी बताया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि आधुनिक कृषि उपकरणों के उपयोग से समय और लागत दोनों की बचत होती है, जिससे किसानों की आय बढ़ाने में मदद मिलती है। साथ ही प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर भी विशेष जोर दिया गया।

कार्यक्रम के अंत में निदेशक प्रसार डॉ विवेक कुमार त्रिपाठी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। अतिथियों को स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस दौरान केंद्र प्रभारी डॉ रामपलट, डॉ बृज विकास सिंह, डॉ इंद्र पाल सिंह, डॉ रश्मी यादव, कैलाश उपाध्याय, अंकुर झा, विवेक, नरेंद्र, केके यादव सहित लगभग 200 किसान मौजूद रहे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement