देश के कई हिस्सों में आज बारिश और ओलावृष्टि का पूर्वानुमान | The Voice TV

Quote :

"मेहनत का कोई विकल्प नहीं, बस मजबूत इरादों के साथ आगे बढ़ते रहो।"

National

देश के कई हिस्सों में आज बारिश और ओलावृष्टि का पूर्वानुमान

Date : 03-Apr-2023

नई दिल्ली, 03 अप्रैल (हि.स.)। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि आज (सोमवार) देश के कई राज्यों में बारिश हो रही है। पश्चिम विक्षोभ के असर से तेज हवा चलेगी। उत्तर-पश्चिम भारत से लेकर पूर्व और दक्षिण भारत में हलकी से भारी बारिश हो सकती है। कहीं-कहीं ओले भी गिर सकते हैं।

विभाग के पूर्वानुमान में कहा गया है कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में गरज के साथ बारिश हो सकती है। राजधानी में न्यूनतम तापमान 16 और अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। अगले 48 घंटे तक मौसम में बदलाव संभव नहीं है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में ओलावृष्टि की संभावना है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement