महिला स्वयं सहायता समूहों ने किया अमृत उद्यान का दौरा | The Voice TV

Quote :

"मेहनत का कोई विकल्प नहीं, बस मजबूत इरादों के साथ आगे बढ़ते रहो।"

National

महिला स्वयं सहायता समूहों ने किया अमृत उद्यान का दौरा

Date : 31-Mar-2023

 नई दिल्ली, 31 मार्च । देश भर से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली आये आदिवासी समुदायों और महिला स्वयं सहायता समूहों की सदस्यों ने शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान का दौरा किया।

ये लोग राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के विशेष निमंत्रण पर दिल्ली पहुंचे थे। राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान में राष्ट्रपति ने उनका स्वागत किया और उनसे बातचीत भी की।

इसके अलावा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज 10वें अंतरराष्ट्रीय एबिलिम्पिक्स के भारतीय दल से भी मुलाकात की। एबिलिम्पिक्स अलग-अलग दिव्यांग व्यक्तियों के लिए वैश्विक कौशल प्रतियोगिता है। राष्ट्रपति ने उन्हें पदक जीतने और देश को गौरवान्वित करने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि उनकी सफलता दिव्यांगजनों को प्रेरित करेगी।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement