असम के मुख्यमंत्री ने त्रिपुरा, मेघालय और मणिपुर को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं | The Voice TV

Quote :

"मेहनत का कोई विकल्प नहीं, बस मजबूत इरादों के साथ आगे बढ़ते रहो।"

National

असम के मुख्यमंत्री ने त्रिपुरा, मेघालय और मणिपुर को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं

Date : 21-Jan-2026

गुवाहाटी, 21 जनवरी । असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने आज त्रिपुरा, मेघालय और मणिपुर को उनके राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

अपने सोशल मीडिया संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि समृद्ध परंपराओं और जुझारू जनता के साथ ये तीनों राज्य पूर्वोत्तर भारत की भावना को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

डॉ. सरमा ने आशा व्यक्त की कि त्रिपुरा, मेघालय और मणिपुर निरंतर सौहार्द के साथ प्रगति करते रहेंगे और उनकी विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान सदैव फलती-फूलती रहेगी।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement