ममता कुमारी बनायी गयीं राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य | The Voice TV

Quote :

"मेहनत का कोई विकल्प नहीं, बस मजबूत इरादों के साथ आगे बढ़ते रहो।"

National

ममता कुमारी बनायी गयीं राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य

Date : 28-Feb-2023

रांची, 27 फरवरी (हि.स.)। झारखंड के गोड्डा जिले की रहनेवाली ममता कुमारी को राष्ट्रीय महिला आयोग का सदस्य बनाया गया है। वे पूर्व विधायक प्रशांत मंडल की पत्नी हैं।

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से इस संबंध में 24 फरवरी को नोटिफिकेशन जारी किया जा चुका है। जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक आयोग में ममता के अलावा मेघालय के ईस्ट खासी हिल्स की डेलिना खोंगडुप और चेन्नई की खुशबू सुंदर को भी सदस्य बनाया गया है। ममता कुमारी के पति प्रशांत मंडल पोड़ैयाहाट से तीन बार विधायक रह चुके थे। पिछले वर्ष रांची में एक हादसे में उनका निधन हो गया था।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement