नई दिल्ली, 22 फरवरी (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली कैबिनेट ने आज महादयी प्रवाह (कल्याण और सद्भाव के लिए प्रगतिशील नदी प्राधिकरण) के निर्माण को मंजूरी दे दी है। यह महादयी जल विवाद न्यायाधिकरण के अधिनिर्णय और निर्णयों के अनुपालन, कार्यान्वयन को सक्षम करेगा।
केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री ने फैसले की जानकारी देते हुए ट्वीट कर कहा कि यह गोवा, कर्नाटक और महाराष्ट्र के बीच आपसी विश्वास और समझ बनाने में भी मदद करेगा, जिससे इस क्षेत्र के समग्र विकास के लिए जल संसाधनों का सही उपयोग सुनिश्चित होगा।
फैसले का स्वागत करते हुए कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे राज्य की परियोजनाओं को लागू करने का मार्ग प्रशस्त होगा।
