प्रधानमंत्री कल करेंगे 'आदि महोत्सव' का उद्घाटन | The Voice TV

Quote :

"मेहनत का कोई विकल्प नहीं, बस मजबूत इरादों के साथ आगे बढ़ते रहो।"

National

प्रधानमंत्री कल करेंगे 'आदि महोत्सव' का उद्घाटन

Date : 15-Feb-2023

 नई दिल्ली, 15 फरवरी (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार सुबह 10ः30 बजे राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ‘आदि महोत्सव’ (जनजातीय मेला) का उद्घाटन करेंगे। इसमें देश के आदिवासी समुदायों की कला, शिल्प, संस्कृति, व्यापार और परंपराओं का संगम देखने को मिलेगा। यह जानकारी केंद्रीय जनजातीय कार्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने दी।


मुंडा ने कहा कि इसका आयोजन राष्ट्रीय राजधानी के मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम में होगा। ‘आदि महोत्सव’ का समापन 27 फरवरी को होगा। इस महोत्सव में समूचे देश के आदिवासी कारीगरों को मोटे अनाज से व्यंजन बनाने की विधि प्रदर्शित करने और मोटे अनाज संबंधी उत्पाद बेचने के लिए आमंत्रित किया गया है।


उन्होंने कहा मोटा अनाज आदिवासी समुदायों के आहार का अभिन्न हिस्सा है। भारत की पहल पर संयुक्त राष्ट्र ने 2023 को ‘अंतरराष्ट्रीय मिलेट वर्ष’ घोषित किया है। महोत्सव के दौरान गणतंत्र दिवस समारोह में प्रथम पुरस्कार प्राप्त करने वाले मंत्रालय की झांकी भी प्रदर्शित की जाएगी।


केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्रालय के तहत ‘ट्राइफेड’ संगठन आदिवासी शिल्पकारों और महिलाओं को सीधे बाजार पहुंच प्रदान करने के लिए ‘आदि महोत्सव’ आयोजित करता है। इस महोत्सव में 28 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लगभग 500 आदिवासी कारीगर और कलाकार भाग लेंगे। इनमें 19 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के आदिवासी रसोइया शामिल हैं। इस दौरान 20 ‘फूड स्टॉल’ लगाए जाएंगे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement