कटक के सांसद भर्तृहरि महताब भाजपा में शामिल | The Voice TV

Quote :

असफलताओं के बावजूद, अपना मनोबल ऊँचा रखें. अंत में सफलता आपको अवश्य मिलेगी । “ - धीरूभाई अंबानी

National

कटक के सांसद भर्तृहरि महताब भाजपा में शामिल

Date : 28-Mar-2024

 नई दिल्ली, 28 मार्च । बीजू जनता दल (बीजेडी) के पूर्व सांसद भर्तृहरि महताब आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। इन्होंने सप्ताह की शुरुआत में बीजेडी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफे की घोषणा की थी। सूत्रों के मुताबिक महताब कटक से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

गुरुवार को यहां भाजपा मुख्यालय में पार्टी उपाध्यक्ष वैजयंत पांडा, राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े, केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, प्रदेश प्रभारी विजय पाल तोमर की मौजूदगी में ओडिशा के सांसद भर्तृहरि महताब, प्रोफेसर दमयंती बेसरा और सिद्धांत महापात्रा ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इस मौके पर विनोद तावड़े ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व से प्रभावित हो कर कई नेता भाजपा से जुड़ रहे हैं। मौजूदा सरकार गांव, युवा, महिला, शोषित वंचित लोगों का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। ओडिशा में राजनीतिक बदलाव हो रहा है। ओडिशा के लोग बदलाव देखना चाहते हैं, जिसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में काम हो रहा है।

इस मौके पर भर्तृहरि महताब ने कहा कि निर्णय जीवन के एक पड़ाव में जरूरी हो जाता है। राष्ट्रवाद, एकात्मता और पूर्वोदय भाजपा के माध्यम से ही हो सकता है। पिछले दस सालों से यह अनुभव किया गया है कि इस समय भाजपा के साथ जुड़ना राज्य की प्रगति और उन्नति के लिए भाजपा के जरिए हो पाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की शक्ति, गृह मंत्री अमित शाह के विश्वास और नड्डा जी की प्रेरणा हमें आगे ले जाने में मददगार होगी। ओडिशा में जो परिवर्तन होने जा रहा है, यह परिवर्तन मोदी के कारण हो रहा है और उनके नेतृत्व में आगे भी जारी रहेगा।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement