गहलोत और पायलट के बीच मतभेद को सुलझा लिया जाएगा: जयराम रमेश | The Voice TV

Quote :

"जिन्दगी के लक्ष्य में प्राप्ती करते समय सिर्फ 2 सोच रखनी चाहिए, अगर रास्ता मिल गया तो ठीक, नहीं तो रास्ता में खुद बना लूँगा।"

National

गहलोत और पायलट के बीच मतभेद को सुलझा लिया जाएगा: जयराम रमेश

Date : 25-Nov-2022

 नई दिल्ली, 24 नवंबर (हि.स.)। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पार्टी में अपने साथी सचिन पायलट को ‘गद्दार’ कह कर संबोधित किया है। अब इस बयान पर पार्टी की ओर से आधिकारिक टिप्पणी आई है। इसमें कहा गया है कि आपसी मतभेदों को पार्टी को सशक्त बनाने की दिशा में सुलझा लिया जाएगा।।

कांग्रेस नेता जयराम रमेश की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि अशोक गहलोत वरिष्ठ एवं अनुभवी राजनेता हैं। अपने युवा सहयोगी के साथ अपने जिन भी मतभेदों को उन्होंने जाहिर किया है। उन्हें इस तरह से सुलझाया जाएगा की पार्टी मजबूत हो।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं की यह जिम्मेदारी है कि अब तक सफल रही भारत जोड़ो यात्रा को उत्तर भारत के राज्यों में भी प्रभावपूर्ण बनाएं।

हिन्दुस्थान समाचार/अनूप


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement