उपराष्ट्रपति धनखड़ यूनेस्को इंडिया अफ्रीका हैकथॉन के समापन सत्र को करेंगे संबोधित | The Voice TV

Quote :

"जिन्दगी के लक्ष्य में प्राप्ती करते समय सिर्फ 2 सोच रखनी चाहिए, अगर रास्ता मिल गया तो ठीक, नहीं तो रास्ता में खुद बना लूँगा।"

National

उपराष्ट्रपति धनखड़ यूनेस्को इंडिया अफ्रीका हैकथॉन के समापन सत्र को करेंगे संबोधित

Date : 24-Nov-2022

नई दिल्ली, 24 नवंबर (हि.स.)। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शुक्रवार को गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश में मुख्य अतिथि के रूप में यूनेस्को इंडिया अफ्रीका हैकथॉन के समापन सत्र को संबोधित करेंगे।

केंद्रीय शिक्षा और कौशल विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, यूनेस्को के सहायक महानिदेशक (पैक्स) फ़िरमिन एडुआर्ड माटोको और 13 अफ्रीकी देशों के मंत्री इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।

यूनेस्को इंडिया अफ्रीका हैकथॉन का उद्घाटन 22 नवंबर को एक भव्य उद्घाटन समारोह के साथ गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में किया गया था। यूनेस्को इंडिया - अफ्रीका हैकाथॉन एक वार्षिक 36 घंटे का कार्यक्रम है। यह छात्रों, शिक्षकों और भारत के अनुसंधान समुदाय को एक साथ लाता है।

यूनेस्को इंडिया-अफ्रीका हैकथॉन युवा नवप्रवर्तकों को एक साथ आने और सहयोगी देशों द्वारा सामना की जाने वाली सामाजिक, पर्यावरणीय और तकनीकी समस्याओं का समाधान खोजने के लिए एक उपयुक्त मंच प्रदान करता है। यह दुनिया को बदलने की क्षमता वाले संभावित स्टार्ट-अप बनाने की नींव के रूप में कार्य करता है।

हैकथॉन भारत और उसके अफ्रीकी समकक्षों द्वारा पोषित घनिष्ठ संबंधों के प्रतीक के रूप में भी कार्य करता है और सहयोग की भावना का प्रतीक है - मानव जाति की भलाई के लिए समस्याओं को हल करने के लिए उन्हें एक साथ लाता है।

हिन्दुस्थान समाचार/सुशील

 
 

RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement