कांग्रेस ने घोषित की आंध्र प्रदेश की नई कार्यकारिणी, जीआर राजू को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी | The Voice TV

Quote :

"जिन्दगी के लक्ष्य में प्राप्ती करते समय सिर्फ 2 सोच रखनी चाहिए, अगर रास्ता मिल गया तो ठीक, नहीं तो रास्ता में खुद बना लूँगा।"

National

कांग्रेस ने घोषित की आंध्र प्रदेश की नई कार्यकारिणी, जीआर राजू को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

Date : 24-Nov-2022

 नई दिल्ली, 23 नवंबर (हि.स.)। आंध्र प्रदेश कांग्रेस ने राज्य की नई कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया। कांग्रेस नेता जीआर राजू को प्रदेश अध्यक्ष तथा उनके सहयोग के लिए चार कार्यकारी अध्यक्ष सहित 55 अन्य पदाधिकारियों की नियुक्त कर दी गई है।

बुधवार को कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे की संस्तुति के बाद जीआर राजू को प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। एमएम पल्लम राजू को कांग्रेस कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। जीवी हर्ष कुमार को मीडिया और सोशल मीडिया की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 

उन्होंने बताया कि राजू के साथ सहयोग के लिए वरिष्ठ नेता एम वाली, पी सनकारा, आर राकेश रेड्डी और जग्गा गौतम को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया। वेणुगोपाल ने बताया कि पार्टी ने प्रदेश के लिए 18 सदस्यीय राजनीतिक मामलों की समिति और 34 सदस्यीय समन्वय समिति का भी गठन किया गया है। 

हिन्दुस्थान समाचार/ सुनील


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement