प्रधानमंत्री मोदी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं | The Voice TV

Quote :

"जिन्दगी के लक्ष्य में प्राप्ती करते समय सिर्फ 2 सोच रखनी चाहिए, अगर रास्ता मिल गया तो ठीक, नहीं तो रास्ता में खुद बना लूँगा।"

National

प्रधानमंत्री मोदी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं

Date : 23-Nov-2022

 नई दिल्ली, 23 नवंबर (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को उनके जन्मदिन की बधाई दी और भारतीय संसदीय लोकतंत्र को मजबूत करने में उनके प्रयासों की सराहना की।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट संदेश में कहा, “लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। हमारे संसदीय लोकतंत्र को और मजबूत करने के उनके प्रयास सराहनीय हैं। उनकी बुद्धिमत्ता और संवैधानिक ज्ञान के लिए भी उनकी प्रशंसा की जाती है। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना करता हूं।”

हिन्दुस्थान समाचार/सुशील


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement