आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, छह लोगों की मौत और चार गंभीर | The Voice TV

Quote :

"जिन्दगी के लक्ष्य में प्राप्ती करते समय सिर्फ 2 सोच रखनी चाहिए, अगर रास्ता मिल गया तो ठीक, नहीं तो रास्ता में खुद बना लूँगा।"

National

आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, छह लोगों की मौत और चार गंभीर

Date : 23-Nov-2022

 सभी मृतक छत्तीसगढ़ के निवासी थे

विशाखापत्तनम(पडेरू), 22 नवंबर (हि.स.)। आंध्र प्रदेश के अल्लुरी जिले के चिंतूर मंडल के बोडुगुडेम में आज मंगलवार दोपहर बाद राष्ट्रीय राजमार्ग के पास तेज रफ्तार एक मिनी वैन और लॉरी आपस में टकरा गई। हादसे में 6 लोगों की मौत हुई है जबकि 4 अन्य घायल हैं। घायलों को गंभीर हालत में पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार सभी मृतक छत्तीसगढ़ के निवासी हैं जो तेलंगाना के भद्राचलम रामचंद्र स्वामीजी के दर्शन करके अपने गांव लौट रहे थे। पुलिस और राजस्व विभाग में घटनास्थल पर पहुंचकर राहत कार्य में जुटी है। इस मामले में अन्य जानकारी की प्रतीक्षा है।

हिन्दुस्थान समाचार /नागराज


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement